Lockdown Possibility in India 2026: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण गहराते ऊर्जा संकट के बीच भारत में फिर से लॉकडाउन लगने की चर्चाएं तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकसभा में देशवासियों को ‘कोरोना जैसी चुनौतियों’ के लिए तैयार रहने की अपील के बाद सोशल मीडिया पर लॉकडाउन को लेकर कयास लगाए जाने लगे। हालांकि, विशेषज्ञों और रिपोर्टों के अनुसार, भारत में फिलहाल कोरोना जैसा सख्त लॉकडाउन लगने के आसार नहीं हैं। पीएम मोदी के बयान का मुख्य संकेत ऊर्जा बचत और भविष्य की कठिन परिस्थितियों के लिए मानसिक और रणनीतिक रूप से तैयार रहने की ओर था। भारत की तैयारियों की बात करें तो देश के पास वर्तमान में 53 लाख मीट्रिक टन का ‘स्ट्रेटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व’ है और अतिरिक्त 65 लाख मीट्रिक टन के रिजर्व पर काम चल रहा है। भारत ने तेल आपूर्ति के लिए अपने स्रोतों को 27 से बढ़ाकर 41 देशों तक पहुंचा दिया है। यदि युद्ध लंबा खिंचता है, तो सरकार सख्त लॉकडाउन के बजाय वर्क फ्रॉम होम, इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने जैसे कदम उठा सकती है। साथ ही, ईंधन की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए देशभर में सख्त निगरानी और कार्रवाई शुरू कर दी गई है।