सोने की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट! क्या 2027 तक ₹1 लाख से नीचे आएगा गोल्ड? रूस की एक खबर ने हिलाया बाजार
Gold-Silver Rate: सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने वैश्विक बाजार सहित भारतीय निवेशकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। जनवरी 2026 में सोना रिकॉर्ड स्तर से गिरकर ₹1.52 लाख के आसपास आ गया है।
- Written By: मनोज आर्या
New Report On Gold And Silver Rate: सोने की कीमतों में हालिया गिरावट ने वैश्विक बाजार सहित भारतीय निवेशकों के बीच हलचल पैदा कर दी है। जनवरी 2026 में सोना ₹1.92 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँचने के बाद अब गिरकर ₹1.52 लाख के आसपास आ गया है। इस भारी गिरावट के पीछे रूस और अमेरिका के बीच बदलते आर्थिक समीकरणों को मुख्य कारण माना जा रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, रूस फिर से अमेरिकी डॉलर में ट्रेड सेटलमेंट शुरू करने पर विचार कर रहा है, जो ब्रिक्स देशों के ‘डिडोलराइज़ेशन’ अभियान के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि यदि डॉलर की वैश्विक स्थिति मजबूत होती है और केंद्रीय बैंक सोने की आक्रामक खरीदारी रोक देते हैं, तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 3000 डॉलर प्रति औंस तक गिर सकता है। भारतीय बाजार के लिए यह संकेत है कि 2027 तक सोने की कीमतें फिसलकर ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे आ सकती हैं। फिलहाल, ट्रंप प्रशासन की नीतियों और वैश्विक बॉन्ड मार्केट में बदलाव के चलते सोने की मांग में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है।