VIDEO: पहलगाम आतंकी हमले के आक्रोश के बीच मोदी सरकार ने क्यों लिया जाति जनगणना का फैसला? सामने आई ये बड़ी वजह
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई। जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि भारत सरकार पाकिस्तान पर प्रहार करने वाली, लेकिन मोदी सरकार ने जाति जनगणना करने का फैसला लेकर सभी को चौंका दिया है।
- Written By: मृणाल पाठक
नवभारत डेस्क: जहां एक तरफ पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर लोगों का आक्रोश देखने मिल रहा है। जिसकी वजह से भारत की जनता सरकार से बदला लेने की मांग कर रही है तो वहीं मोदी सरकार ने हर चीज को किनारे करते हुए जाति जनगणना करने का फैसला किया है। जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा का ये फैसला जरूर उनकी किसी रणनीति का हिस्सा है। फिर चाहे वो विपक्ष को चित करना हो या पाकिस्तान का ध्यान भटकाना, लेकिन ये सोचने वाली बात है कि जहां 30 अप्रैल को जब लोग ये सोच रहे थे कि भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा, लेकिन इसी दिन भारत सरकार ने जातिगणना करने का फैसला सुनाते हुए सभी को चौंका दिया। हालांकि, भाजपा और संघ के सुत्रों ने बताया है कि इसके लिए लंबे समय से मंथन चल रहा था। लेकिन, इस फैसले को सुनाने के लिए सही समय का इंतजार किया जा रहा था।