संसद में इसलिए हो गयी भाजपा सांसदों की राहुल गांधी से भिड़ंत, अब ऐसा है घायल सांसदों का हाल
लोकसभा में भारी हंगामे के दौरान एक अप्रत्याशित घटना हुई, जिसमें बीजेपी सांसद घायल हो गए। राहुल गांधी ने इसे लेकर बीजेपी पर तीखे आरोप लगाए, वहीं कांग्रेस ने कहा कि यह घटना बीजेपी की राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
गुरुवार को संविधान निर्माता बी आर आंबेडकर के कथित अपमान को लेकर संसद परिसर में विपक्ष और राजग सांसदों के बीच हुई धक्का-मुक्की में पूर्व मंत्री प्रतापचंद्र सारंगी और मुकेश राजपूत घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर सारंगी को धक्का देने का आरोप लगाया हालांकि कांग्रेस नेता ने इस आरोप को खारिज कर दिया। जबकि घायल सांसदों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उनका इलाज कराया जा रहा है। कांग्रेस ने दावा किया कि भाजपा सांसदों ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का दिया और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के साथ धक्का मुक्की की।