कौन हैं रामपाल कश्यप? जिन्हें पीएम मोदी ने अपने हाथों से पहनाए जूते, सामने आया भाव-विभोर कर देने वाला VIDEO
हरियाणा के यमुनानगर पहुंचे पीएम मोदी ने रामपाल कश्यप नाम के व्यक्ति को जूते पहनाकर सम्मानित किया। जिसके बाद आप के मन में भी यह सवाल कौंध रहा होगा कि आखिर रामपाल कश्यप कौन हैं? जवाब जानने के लिए आप...
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर हरियाणा के हिसार में राज्य के पहले हवाई अड्डे महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए पहली व्यावसायिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने इसी हवाई अड्डे पर एक नए टर्मिनल भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि आज हरियाणा से अयोध्या धाम के लिए उड़ानें शुरू हो गई हैं। अब श्री कृष्ण जी की पावन भूमि हरियाणा, श्री राम जी की भूमि से सीधा जुड़ गई है। इस जनसभा में उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और आरोप लगाया कि कांग्रेस अंबेडकर के बनाए संविधान को नष्ट करने वाली पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को “दूसरे दर्जे का नागरिक” बना दिया था। इसके बाद प्रधानमंत्री यमुनानगर पहुंचे, जहां उन्होंने रामपाल कश्यप नाम के व्यक्ति को जूते पहनाकर सम्मानित किया। जिसके बाद आप के मन में भी यह सवाल कौंध रहा होगा कि आखिर रामपाल कश्यप कौन हैं? जवाब जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।