प्रतीक और अपर्णा यादव के बीच क्या था असली विवाद? सामने आया सच, इस वजह से आई थी रिश्तों में तल्खी- VIDEO
Aparna Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव परिवार से जुड़ा एक निजी विवाद अब सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। अब इस मामले में एक नया खुलासा हुआ है। आइए सबकुछ विस्तार से जानते हैं।
- Written By: मनोज आर्या
Aparna Yadav And Prateek Yadav: उत्तर प्रदेश की राजनीति में यादव परिवार से जुड़ा एक निजी विवाद अब सियासी चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया है। समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी, बीजेपी नेता अपर्णा यादव के रिश्तों में आई दरार सार्वजनिक हो गई है। प्रतीक यादव द्वारा सोशल मीडिया पर तलाक और पारिवारिक रिश्तों के टूटने को लेकर की गई पोस्ट ने हलचल मचा दी। बाद में उन्होंने इसे निजी मामला बताया, लेकिन पोस्ट न हटाने से विवाद और गहराया। वरिष्ठ पत्रकारों के मुताबिक, यह टकराव गैर-राजनीतिक सोच और अपर्णा यादव की राजनीतिक महत्वाकांक्षा के बीच का परिणाम है। अपर्णा यादव का सपा परिवार से अलग होकर बीजेपी में जाना पहले ही बड़ा राजनीतिक संदेश था। अब 2027 विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद सपा, बीजेपी और यादव परिवार—तीनों के लिए राजनीतिक असर पैदा कर रहा है। निजी कलह का यह मामला सार्वजनिक मंच पर आकर राजनीतिक अर्थों में देखा जाने लगा है।