Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो

Suvendu Adhikari New CM: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 207 सीटें जीतकर प्रचंड बहुमत हासिल किया है। विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को निर्विरोध नेता चुना गया है जो अब सूबे की कमान संभालेंगे।

  • Written By: प्रतीक पाण्डेय
Updated On: May 09, 2026 | 03:29 PM

Follow Us

West Bengal New CM: कोलकाता में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में वह बड़ा फैसला ले लिया गया है जिसका इंतजार करोड़ों समर्थक लंबे समय से कर रहे थे। शुभेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और अब वे अधिकारिक तौर पर बंगाल के अगले मुख्यमंत्री के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने को तैयार हैं। यह जीत सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि उन हजारों कार्यकर्ताओं के संघर्ष की कहानी है जिन्होंने बंगाल की जमीन पर कमल खिलाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था।

विधायक दल की बैठक में सुवेंदु के नाम पर लगी अंतिम मुहर

कोलकाता में हुई इस महत्वपूर्ण बैठक की कमान खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संभाली थी जहाँ नवनिर्वाचित विधायकों का जमावड़ा लगा हुआ था। बैठक के दौरान अमित शाह ने जानकारी दी कि उन्हें नेतृत्व के लिए आठ अलग-अलग प्रस्ताव मिले थे लेकिन सबसे खास बात यह रही कि उन सभी में केवल एक ही नाम शामिल था। अमित शाह ने घोषणा की कि शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल विधानमंडल दल के नेता के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाता है। सुवेंदु के नाम पर मुहर लगते ही पूरे सभागार में जय श्री राम और मोदी जिंदाबाद के नारे गूंजने लगे। आधुनिक राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने स्वयं इस निर्णय की घोषणा की जिससे यह साफ हो गया कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सुवेंदु की काबिलियत पर पूरा भरोसा करता है।

चरेवेति चरेवेति मंत्र के साथ बंगाल को मिलेगी भय से मुक्ति

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने बेहद विनम्रता के साथ पार्टी नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। उन्होंने मंच से कार्यकर्ताओं के जोश को बढ़ाते हुए पीएम मोदी के लिए नारे लगवाए और कहा कि यह जीत उन संघर्षों का फल है जो पार्टी ने सालों तक बंगाल की सड़कों पर किए हैं। उन्होंने ऐतरेय ब्राह्मण से लिए गए प्रसिद्ध वैदिक मंत्र चरेवेति चरेवेति का जिक्र किया जिसका अर्थ है कि बिना थके निरंतर आगे बढ़ते रहना और उद्यम करते रहना। सुवेंदु ने जनता को गारंटी दी कि उनकी सरकार बंगाल को भय मुक्त बनाने के लिए काम करेगी और सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए विकास की नई इबारत लिखेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि भाजपा के संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।

Close

Follow Us:

West bengal new cm suvendu adhikari bjp victory updates

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 09, 2026 | 03:29 PM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • West Bengal
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.