नागपुर के महल में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का भव्य उत्सव, देखें वीडियो

नागपुर: आज महाराष्ट्र (Maharashtr News) के आराध्य दैवत कहे जाने वाले स्वराज्य संस्थापक छत्रपती शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024) की 394वीं जयंती हैं। इस खास अवसर पर पूरा महाराष्ट्र शिवमय हो गया है। हर जगह, हर चौराहे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यही उत्साह खास तौर पर महाराष्ट्र के नागपुर में भी देखा जा रहा है। हर साल नागपुर के ऐतिहासिक क्षेत्र कहे जाने वाले महल में आज का यह दिन बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार भी यहां छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती का उत्साह देखा गया है। ढोल नगाड़ों के साथ महाराज को अभिवादन किया गया। इस खास पल को देखने के लिए महल में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti Video
नागपुर के महल क्षेत्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती का उत्सव
Published on
Updated on
Navbharat Live
navbharatlive.com