Watch Video: जेडीयू सांसद ने लालू को लपेटा तो मनोज झा ने लगा दी क्लास, रेलवे को लेकर राज्यसभा में भिड़ंत, देखें वीडियो

राज्यसभा में जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद पर तंज कसा और कहा कि आज वह भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत पर हैं। इस पर राजद के मनोज कुमार झा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
Watch Video: जेडीयू सांसद ने लालू को लपेटा तो मनोज झा ने लगा दी क्लास, रेलवे को लेकर राज्यसभा में भिड़ंत, देखें वीडियो
वीडियो थंबनेल (नवभारत)
Updated on

नवभारत डेस्क: राज्यसभा में बुधवार को जनता दल (यूनाइटेड) के संजय कुमार झा ने रेलवे में बदलाव को लेकर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किए जाने की एक पुरानी घटना का उल्लेख करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद पर तंज कसा और कहा कि आज वह भ्रष्टाचार के एक मामले में जमानत पर हैं। संजय झा की इस टिप्पणी पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे लेकर सदन में कुछ देर शोरगुल भी हुआ। राजद के मनोज कुमार झा ने व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए झा की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई और मांग की कि उन्हें कार्यवाही से निकाल दिया जाना चाहिए। संसद के उच्च सदन में दोनों नेताओं के बीच हुई यह भिड़ंत आप ऊपर दिए गए वीडियो पर क्लिक कर के देख सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com