वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन को पहुंचे बच्चे लापता, नोएडा और हाथरस से आए परिवारों ने लगाई गुहार-VIDEO

UP Vrindavan missing children case: उत्तर प्रदेश के वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आए बच्चों के लापता होने से हड़कंप। पीड़ित परिवारों ने बच्चों की सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार।

Vrindavan Premananda Maharaj Missing Minor Girl: उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थल वृंदावन में प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए पहुंचे बच्चों के लापता होने का गंभीर मामला सामने आया है। नोएडा और अन्य जगहों से आए पीड़ित परिवारों ने अपने बच्चों के अचानक गायब होने के बाद उनकी सुरक्षित घर वापसी की गुहार लगाई है। नोएडा के एक परिवार के मुताबिक, उनकी बेटी घर से प्रेमानंद महाराज के आश्रम जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी।

इसके अलावा, हाथरस से आए एक अन्य युवक के भी लापता होने की बात सामने आई है, जिससे परिजनों में गहरी चिंता और अनहोनी का डर बना हुआ है। परिवार लगातार बच्चों की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं और पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर बच्चों को सुरक्षित ढूंढ निकालने की अपील कर रहे हैं। इस घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं और सनसनी फैली हुई है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com