ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
NEET Paper Leak Vishal Dadlani: नीट पेपर लीक पर बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा। कहा- देश का भविष्य बचाने के लिए पढ़े-लिखे नेताओं को वोट दें। नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप।
- Written By: अमन मौर्या
Vishal Dadlani Statement On NEET Exam: मशहूर संगीतकार विशाल ददलानी ने नीट पेपर लीक मामले में गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने प्रभावित छात्रों के प्रति अपनी सहानुभूति और एकजुटता जताते हुए कहा कि हर साल पेपर लीक होना और किसी भी सरकारी एजेंसी या मंत्री द्वारा इसकी जिम्मेदारी न लेना बेहद शर्मनाक और दुर्भाग्यपूर्ण है। विशाल ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि हम एक ऐसे दौर में जी रहे हैं जहां शिक्षा का कोई मूल्य नहीं रह गया है, क्योंकि सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं हैं।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे जाति, धर्म और संप्रदाय से ऊपर उठकर पढ़े-लिखे और सही उम्मीदवारों को वोट दें जिससे कि देश का भविष्य सुरक्षित हो सके। साथ ही उन्होंने नीट और एनटीए की प्रक्रिया को और सख्त बनाने की मांग भी उठाई गई है, ताकि मेडिकल क्षेत्र में भ्रष्टाचार खत्म हो।