UTS ऐप हुआ बंद, रेलवे स्टेशन पर टिकट को लेकर छिड़ी जंग; विरार में महिला और TTE के बीच हुई तीखी नोकझोंक- VIDEO
Mumbai Local Train: महाराष्ट्र के विरार रेलवे स्टेशन से एक महिला यात्री और टीटीई (TTE) के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
- Written By: मनोज आर्या
Virar Railway Station Viral Video: महाराष्ट्र के विरार रेलवे स्टेशन से एक महिला यात्री और टीटीई (TTE) के बीच तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विवाद की मुख्य वजह रेलवे का ‘यूटीएस ऐप’ (UTS App) बंद होना और टिकट न ले पाना रही। दरअसल, भारतीय रेलवे ने 1 मार्च 2026 से यूटीएस ऐप को बंद कर दिया है और अब जनरल टिकटों के लिए ‘रेल वन’ (Rail One) ऐप का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। वायरल वीडियो में महिला यात्री अर्चना कहर का तर्क है कि ऐप काम न करने की वजह से वह टिकट नहीं ले पाईं और उन्होंने इसकी जानकारी पहले ही अधिकारियों को दे दी थी। बहस के दौरान जब टीटीई ने जुर्माने की बात की, तो महिला ने ट्रेन छूटने की जल्दी का हवाला देते हुए चलते-चलते चालान काटने की मांग की। दोनों के बीच इस बात को लेकर काफी कहासुनी हुई कि ऐप की खराबी की जिम्मेदारी किसकी है। यह वीडियो रेलवे की नई डिजिटल व्यवस्था और यात्रियों के बीच तालमेल की कमी को उजागर करता है, जिस पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।