BJP Leaders Viral Video Allegations: सोशल मीडिया पर एक सनसनीखेज वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को बॉबी बताने वाली एक महिला ने भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेताओं पर बेहद गंभीर और निजी आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उन्हें देर रात ‘हॉट बम’ और ‘सेक्सी बम’ जैसे आपत्तिजनक मैसेज भेजते थे। वीडियो में महिला यह भी कहती नजर आ रही है कि भाजपा के भीतर उसका काफी प्रभाव है और बड़े-बड़े नेता उससे डरते हैं। उसने आरोप लगाया कि नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता भी लड़कियों को अपने पास बुलाते थे। महिला का कहना है कि उसके पास इन नेताओं के खिलाफ पुख्ता सबूत और मैसेज मौजूद हैं। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है, लेकिन अभी तक इन दावों की किसी भी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है। नवभारत लाइव इस वीडियो की सत्यता का दावा नहीं करता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस मामले को लेकर दो गुटों में बंटे नजर आ रहे हैं; जहां कुछ लोग महिला सुरक्षा और नेताओं के चरित्र पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कुछ इसे भाजपा को बदनाम करने की साजिश करार दे रहे हैं। अभी तक भाजपा या संबंधित नेताओं की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, और मामले की जांच के बाद ही सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।