Hindu Raksha Dal Bulandshahr: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा से एक परेशान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें खुद को हिंदू रक्षा दल का नेता बताने वाले नीटू यादव एक गैस एजेंसी के मालिक को सरेआम धमकाते और अपमानित करते नजर आ रहे हैं। विवाद तब शुरू हुआ जब एजेंसी मालिक ने सरकारी नियमों का हवाला देते हुए नीटू यादव के एक कार्यकर्ता को लाइन में लगकर गैस लेने को कहा। इस बात से नाराज होकर नीटू यादव अपने समर्थकों के साथ एजेंसी पहुंचे और मालिक को बाहर निकालकर हाथ जोड़कर माफी मांगने पर मजबूर किया। वीडियो में नेता जी को बेहद अभद्र भाषा का प्रयोग करते और एजेंसी मालिक को ‘बांग्लादेशी’ कहकर संबोधित करते सुना जा सकता है। पीड़ित एजेंसी मालिक ने बताया कि वह पिछले कई सालों से क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और इस घटना से उनके मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन करने की सजा उन्हें इस तरह के सार्वजनिक अपमान के रूप में मिली है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने कानून-व्यवस्था और धार्मिक आधार पर दी जा रही धमकियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।