Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में दहशत का साया, सिंदूर से दीवार पर लिखी मौत की धमकी; सहमे छात्र और प्रोफेसर

Vikram University: उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कृषि अध्ययनशाला में एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। जहां शरारती तत्वों ने सिंदूर का उपयोग कर दीवार पर तुम सब मरोगे लिख दिया।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 28, 2026 | 10:23 PM

Follow Us

Vikram University Ujjain Threat News: मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय के कृषि अध्ययनशाला में सोमवार तड़के एक बेहद डरावनी घटना सामने आई। विश्वविद्यालय की नवनिर्मित इमारत के मुख्य द्वार के पास अज्ञात शरारती तत्वों ने कुंकू (सिंदूर) का उपयोग कर दीवार पर “तुम सब मरोगे” लिख दिया। सुबह जब शिक्षक, कर्मचारी और छात्र वहां पहुंचे, तो इस भयावह संदेश को देखकर पूरे परिसर में दहशत फैल गई। संदेश लिखने का तरीका और कुंकू का उपयोग किसी तांत्रिक क्रिया या गंभीर मानसिक विक्षिप्तता की ओर इशारा कर रहा है, जिससे विश्वविद्यालय प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक तौर पर इसे किसी की शरारत माना जा रहा है, लेकिन धमकी की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों और छात्रों को धैर्य रखने की सलाह दी है और परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने का आश्वासन दिया है। इस घटना ने एक बार फिर उच्च शिक्षण संस्थानों में बाहरी तत्वों के प्रवेश और सुरक्षा मानकों पर चिंता बढ़ा दी है।

Close

Follow Us:

Vikram university ujjain threat message wall scare teachers students

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 10:23 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Madhya Pradesh
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.