बेंगलुरु में भड़का भाषा विवाद, बस कंडक्टर ने यात्री जड़ा तमाचा तो युवक ने किया बवाल-Video
मुंबई से निकलकर भाषा विवाद बेंगलुरु पहुंच गया है। बस में कंडक्टर ने एक यात्री को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
- Written By: Saurabh Pal
बेंगलुरु: महाराष्ट्र से निकलकर भाषा विवाद कर्नाटक में पहुंच गया है। हालांकि यह पहली बार नहीं जब कर्नाटक में भाषा को लेकर हिंसात्मक रवैया अपनाया गया है। इससे पहले भी स्टेट बैंक की एक शाखा में विवाद हो गया था। अब भाषा को लेकर एक बस कंडक्टर ने यात्री को थप्पड़ जड़ दिया है।
आरोप है कि पैसेंजर जब बस में बैठा तो बस कंडक्टर उसको टिकट देने नहीं आया। लेकिन थोड़ी देर बाद टिकट जांच के लिए अधिकारी आए और उसपर जुर्माना लगा दिया। जिसके बाद यह पूरी घटना हुई। घटना के बाद युवक ने अपने फोन से वीडियो बनाया और कंडक्टर से उसका नाम पूछा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।