VIDEO: ‘…कड़ा जवाब दिया जाएगा’, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दिया बड़ा बयान, बताया भारत कब लेता है एक्शन
सोमवार को एक कार्यक्राम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत कभी भी उकसावे की पहल नहीं करता, लेकिन अगर कोई देश भारत को चुनौती देगा तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा।
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए बर्बर आतंकी हमले के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है। देश की जनता आतंक के समर्थक पाकिस्तान पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है। इस बीच दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का एक बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार को एक कार्यक्राम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा दूसरों की मदद करने में आगे रहता है, चाहे वह कोविड जैसी महामारी हो या कोई अन्य आपदा। भारत कभी भी उकसावे की पहल नहीं करता, लेकिन अगर कोई देश भारत को चुनौती देगा तो उसे कड़ा जवाब दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने पिछली सरकारों को कोसने का मौंका भी नहीं गंवाया। उन्होंने कहा कि एक समय था कि जब सरकारें दुनिया के सामने हाथ फैलाती थीं, लेकिन जब से नरेन्द्र मोदी ने कार्यभार संभाला है तब से देश देने की स्थिति में आ चुका है।