उपराष्ट्रपति ने हर घर तिरंगा अभियान के लिए रवाना की बाइक रैली
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हर घर तिरंगा अभियान की बाइक रैली को रवाना करते हुए कहा कि देश के लिए यह गौरवशाली क्षण है। यह सदी भारत की सदी है। हर घर तिरंगा अभियान 78वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राम मोहन नायडू किंजरपु, किरेन रिजिजू और मनसुख मंडाविया ने भारत मंडपम से ‘हर घर तिरंगा’ बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति देश की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी ‘‘भारत की सदी” है। उन्होंने भारत मंडपम से ‘तिरंगा बाइक रैली’ को हरी झंडी दिखाने से पहले यहां एक कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान ‘विकसित भारत’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है और यह दिखाता है कि यह सदी भारत की सदी है।