वाराणसी के सिगरा स्टेडियम का कायाकल्प, 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन
वाराणसी का सिगरा स्टेडियम, जो पहले से खेलों के लिए प्रसिद्ध था। अब इस पर 400 करोड़ रुपए खर्च करके नया स्वरूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इसे जनता को समर्पित करेंगे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत बन रहे बहुप्रतीक्षित स्पोर्ट्स स्टेडियम का निर्माण अब पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। सिगरा स्टेडियम, जो पहले से खेलों के लिए प्रसिद्ध था, अब 400 करोड़ रुपए की लागत से नया स्वरूप प्राप्त कर चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब इसे जनता को समर्पित करेंगे। सिगरा स्थित डा. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के विकास और आधुनिकीकरण के बाद इसका नया रूप दिखायी देगा और खिलाड़ियों को और बेहतर सुविधा मिलेगी।