Varanasi Ganga Beer Party Viral Video: वाराणसी में पवित्र गंगा नदी के बीचों-बीच नाव पर ‘बीयर पार्टी’ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने नया विवाद खड़ा कर दिया है। नाविक समाज के कुछ लोग पारंपरिक रूप से दशाश्वमेद घाट से मिर्जापुर के अदलाहाट स्थित बड़ी शीतला माता मंदिर तक ‘बधावा’ (शोभा यात्रा) लेकर जा रहे थे। इसी दौरान नाव पर तेज डीजे की धुन पर नाचते-झूमते नाविकों के हाथों में बीयर की कैन देखी गई। यह घटना शीतला सप्तमी और अष्टमी के अवसर पर निकाली गई यात्रा की बताई जा रही है। गंगा की शुचिता और धार्मिक मर्यादा के उल्लंघन के इस मामले ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इससे पहले गंगा में इफ्तार के दौरान गंदगी फैलाने का मामला भी चर्चा में रहा था, जिसके बाद अब इस घटना ने सुरक्षा और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।