Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल

लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस में कैंटीन स्टाफ की गुंडागर्दी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वे यात्री के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं।

  • Written By: मनोज आर्या
Updated On: Apr 07, 2026 | 09:58 PM

Follow Us

Vande Bharat Express Canteen Staff Misbehavior: लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर खड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 22490) में कैंटीन स्टाफ की गुंडागर्दी का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना के अनुसार, एक दिव्यांग बुजुर्ग यात्री ने परोसे गए खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए शिकायत की थी कि उन्हें ‘शाही पनीर’ के नाम पर कुछ और दिया गया है। इस साधारण सी शिकायत पर कैंटीन कर्मचारी भड़क गए और बुजुर्ग के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टाफ सदस्य दिव्यांग यात्री को धक्का दे रहे हैं और उनके साथ मारपीट पर उतारू हैं। मौके पर मौजूद एक युवक ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाया और दावा किया कि कर्मचारी बुजुर्ग को मारने के लिए बेल्ट तक निकाल रहे थे। सबसे दुखद पहलू यह रहा कि ट्रेन में मौजूद अन्य यात्री मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे और किसी ने भी बुजुर्ग को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। यह घटना न केवल रेलवे की सेवा गुणवत्ता पर बल्कि कर्मचारियों के व्यवहार और यात्रियों की संवेदनशीलता पर भी गहरे सवाल खड़े करती है। सोशल मीडिया पर लोग दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Close

Follow Us:

Vande bharat express lucknow charbagh canteen staff assault video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 07, 2026 | 09:58 PM

Topics:  

  • Lucknow
  • Vande Bharat Express
  • Viral Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.