बिहार के वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, हादसे में 13 लोगों की दर्दनाक मौत, देखें VIDEO

Raghopur Vaishali News: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की दर्दनाक मौत। देखें राघोपुर हादसे की पूरी खबर और वायरल वीडियो।

Vaishali Boat Incident: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर इलाके में गंगा नदी में एक बड़ा हादसा होने की खबर सामने आई है, जहाँ नदी के तेज बहाव के बीच एक नाव अचानक पलट गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में करीब 13 लोगों के मौत हो जाने की पुष्टि जिला प्रशासन द्वारा की गई है, जिससे पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

वैशाली नाव हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों और प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू किया गया, ताकि डूबे हुए अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकाला जा सके। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से पीड़ित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है और प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com