जौलजीबी मेले में मंच पर बोलने का मौका न मिलने पर भड़के कांग्रेस MLA हरीश धामी, हंगामे के बाद 6 पर FIR, VIDEO

Uttarakhand Politics: पिथौरागढ़ के जौलजीबी मेले में CM धामी के सामने बोलने का मौका न मिलने पर कांग्रेस MLA हरीश धामी भड़क गए। मंच पर हंगामे के बाद विधायक समेत 6 लोगों पर FIR दर्ज हुई है।

Congress MLA Harish Dhami FIR: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में भारत-तिब्बत सीमा के पास आयोजित प्रसिद्ध जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह के दौरान भारी राजनीतिक हंगामा देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में मंच पर बोलने का मौका न मिलने और माइक बंद किए जाने से नाराज धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी अपना आपा खो बैठे। गुस्से में उन्होंने पहले माइक फेंका, फिर कुर्सी उठाकर साउंड इंजीनियर की तरफ उछाली और एक व्यक्ति का कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारने की भी कोशिश की।

वहीं इस घटना पर सफाई देते हुए विधायक हरीश धामी ने कहा कि वे मंच से आमरण अनशन पर बैठे कनार के ग्रामीणों की सड़क समस्या, एक मृत बच्चे के परिवार की पीड़ा, लंबित विकास कार्यों और आठ जातियों के ओबीसी आरक्षण का मुद्दा मुख्यमंत्री के सामने रखना चाहते थे। दूसरी ओर, बीजेपी ने विधायक के इस आचरण की कड़ी निंदा करते हुए इसे अनुचित व्यवहार बताया है। मामले में जौलजीबी थाना एसएचओ की तहरीर पर विधायक हरीश धामी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष समेत छह लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

संबंधित खबरें

No stories found.