Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
Vivek Sir Exampur: प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित एग्जामपुर कोचिंग सेंटर के संचालक विवेक यादव के भावुक अपील पर अखिलेश यादव के आगे आने पर राजनीतिक रूप ले लिया है।
- Written By: मनोज आर्या
Vivek Sir Exampur Exclusive Interview: प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित एग्जामपुर कोचिंग सेंटर के संचालक विवेक यादव के भावुक अपील पर अखिलेश यादव के आगे आने पर राजनीतिक रूप ले लिया। कोचिंग के खिलाफ हुई सील की कार्रवाई पर सूबे के मुखिया अखिलेश यादव ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को कठघरे में खड़ा करते हुए जांच के बाद कार्रवाई की मांग की। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में शिक्षा व्यवस्था और छात्रों की बदहाली के मुद्दे पर चुनाव लड़ने की अपील कर डाली। अखिलेश यादव के इस बयान के बाद एग्जामपुर कोचिंग सेंटर सहित अन्य कोचिंगों पर हुई कार्रवाई चर्चा का विषय बन गया है। एग्जामपुर कोचिंग सेंटर के भवन को प्रयागराज विकास प्राधिकरण और अग्निशमन विभाग द्वारा सील करने के बाद कोचिंग के संचालक विवेक यादव ने भावुक अपील करते हुए कहा कि कोचिंग पर सरकारी ताला लटकने के बाद ऑफ लाइन और ऑनलाइन तरीके से कोचिंग का संचालन बंद हो गया है जिससे तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनका यह भी कहना है कि पाठ्य सामग्री कोचिंग में बंद होने के कारण ऑफलाइन भी छात्रों का क्लास नहीं चल रहा और कार्रवाई प्रक्रिया की वजह से रिकॉर्डेड मैटर के लिए कोई उनकी मदद नहीं कर रहा। इस कारण छात्रों का भविष्य और शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा। इसके अलावा विवेक यादव का कहना है कि कुछ छात्र जिनका एग्जाम नजदीक है वो छात्र भी बहुत परेशान है।