उत्तर प्रदेश खादी महोत्सव की भव्य शुरुआत; सीएम योगी ने दिखाई ‘गांधीगीरी’, देखें वीडियो
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खादी महोत्सव 2025 की शुरूआत हो चुकी है। महोत्सव में देश के विभिन्न कोनों से लाए गए खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है।
- Written By: अभिषेक सिंह
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में खादी महोत्सव 2025 की शुरूआत हो चुकी है। महोत्सव में देश के विभिन्न कोनों से लाए गए खादी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई है। 11 जनवरी को राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महोत्सव का उद्घाटन किया। उद्घाटन करने के बाद सीएम योगी ने प्रत्येक स्टॉल का दौरा किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने चरखे पर भी अपने हाथ आजमाए और सूत कातते नजर आए। आपको बता दें कि सूबे में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद से लगातार खादी को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे भारतीय बुनकरों को पहचान मिल सके। साथ ही भारतीय संस्कृति और पहनावे को दुनिया में पहचान मिल सके। यही वजह है कि हर साल खादी महोत्सव का आयोजन भी किया जाता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह महोत्सव 11 से 17 जनवरी 2025 तक चलेगा।