Sonbhadra Woman Comes Back Life Rumor: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के बबनी थाना क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। करीब 40 वर्षीय दुर्गावती गंभीर रूप से बीमार थीं और मध्य प्रदेश के सागर इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत होने की बात कही गई। इसके बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए श्मशान घाट पहुंचे।
लेकिन जैसे ही शव को चिता पर रखने की प्रक्रिया शुरू हुई, वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने उनके शरीर में हलचल होने और नब्ज चलने का दावा किया। ग्रामीणों के इस दावे के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार रोक दिया और शव को वापस घर ले आए। हालांकि, बाद में डॉक्टरों की टीम ने जांच करके महिला की मौत की पूरी तरह पुष्टि की, जिसके बाद दोबारा श्मशान घाट ले जाकर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस अजीबोगरीब घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और लोग इस पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।