Uttar Pradesh Police Viral Video: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक दरोगा अपनी मर्यादा भूलकर एक गरीब फरियादी के साथ बेहद अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में दरोगा जी फरियादी को “चल निकल यहां से”, “मेरा कपार खाएगा क्या बे” और “नहीं करेंगे” जैसे अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए थाने से भगा रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक गरीब मजदूर अपनी शिकायत पर कार्यवाही की मांग को लेकर बार-बार थाने के चक्कर काट रहा था, लेकिन जब उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसने दरोगा के सामने मोबाइल कैमरा ऑन कर दिया। कैमरा देखते ही दरोगा जी का पारा चढ़ गया और उन्होंने फरियादी के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव शुरू कर दिया। यह घटना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति और मित्र पुलिस के दावों पर गंभीर सवालिया निशान खड़ा करती है। सोशल मीडिया पर लोग इस व्यवहार की कड़ी निंदा कर रहे हैं और आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।