बिहार में शराबबंदी अच्छी, लेकिन केवल गरीबों पर हो रही है कार्रवाई, बच जाते हैं सफेदपोश
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में शराब माफियाओं व सफेदपोशों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। शराबबंदी में केवल गरीबों को जेल भेजा जा रहा है। उम्मीद है कि सीएम नीतीश कुमार इस पर ध्यान देंगे।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार में चल रहे शराबबंदी पर बोलते हुए कहा कि शराबबंदी में कोई खराबी नहीं है, क्योंकि हमसब ने मिलकर के शराबबंदी का प्रस्ताव बिहार में लेकर आए थे, ताकि राज्य को नशाखोरी से बचाया जा सके। जीतन राम मांझी ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अब उसके क्रियान्वयन में गड़बड़ी हो रही है। इसमें गरीबों को फंसाया जा रहा है और शराब माफियाओं व सफेदपोशों पर सरकार का ध्यान नहीं जा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि नीतीश कुमार इस बात पर ध्यान देंगे और इसकी समीक्षा करेंगे।