उज्जैन में शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, खामोश सेकुलर नेताओं पर फूटा जनता का गुस्सा, देखें VIDEO

Ujjain Masjid Bulldozer Action Video: उज्जैन शाही मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बीच जंतर-मंतर पर टोपी पहनने वाले सेकुलर नेताओं की खामोशी पर भड़की जनता, उठे तीखे सवाल।

MP Ujjain Shahi Mosque: मध्य प्रदेश के उज्जैन में ऐतिहासिक शाही मस्जिद के बाहर सड़क चौड़ीकरण और बुलडोजर एक्शन को लेकर उपजे विवाद ने तूल पकड़ लिया है। सिंहस्थ तैयारियों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान रातभर भारी पुलिस बल और पोकलैंड मशीनें तैनात रहीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन के बीच तनाव बढ़ गया। इस पूरी स्थिति पर जनता का गुस्सा उन तथाकथित सेकुलर नेताओं पर फूट पड़ा है जो चुनाव के वक्त टोपी पहनकर और जंतर-मंतर पर पहुंचकर मुसलमानों से हमदर्दी जताते हैं, लेकिन संकट के समय पूरी तरह खामोश रहते हैं।

लोगों का सवाल है कि आज जब शाही मस्जिद पर बुलडोजर का साया मंडरा रहा है, तो वोट की राजनीति करने वाले ये दल क्यों चुप बैठे हैं। हालांकि बढ़ते तनाव और पथराव के बाद मुस्लिम समाज ने खुद ही मस्जिद के एक हिस्से को हटाना शुरू कर दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सड़क चौड़ीकरण के तहत की जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री का पैतृक घर भी प्रभावित हो रहा है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com