23 साल पहले मंच पर क्या हुआ था? जिसने दोनों भाइयों को अलग कर दिया, देखें VIDEO
दो दशक के बाद उद्धव और राज ठाकरे ने सार्वजनिक मंच साझा किया। लेकिन 23 साल पहले आखिर क्या हुआ था? जिसने दोनों भाइयों को अलग कर दिया। जानिए वीडियो के जरिए...
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 5 जुलाई का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। दो दशक के बाद उद्धव और राज ठाकरे ने सार्वजनिक मंच साझा किया और ‘आवाज मराठीचा’ नामक विजय सभा का आयोजन किया। इसका उद्देश्य राज्य के स्कूलों में कक्षा एक से तीसरी भाषा के रूप में हिंदी को शामिल करने संबंधी सरकार द्वारा पहले जारी किए गए दो सरकारी आदेशों को वापस लेने का जश्न मनाना था। दाेनों भाइयों के एक होने के बाद महाराष्ट्र के राजनैतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है। राज्य के स्थानीय निकाय चुनाव में दोनों पार्टियों के साथ लड़ने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। भविष्य के बात तो ठीक है लेकिन भूतकाल की बात भी जरूरी है। सब यह जानना चाह रहे हैं कि 23 साल पहले आखिर क्या हुआ था? जिसने दोनों भाइयों को अलग कर दिया था। आइए जानते हैं इस वीडियो के जरिए।