भारत ने तुर्किये को दिखाया आईना, पाकिस्तान से दोस्ती करने की मिली सजा! देखें VIDEO
तुर्किये द्वारा पाकिस्तान का समर्थन करने पर भारत के व्यापारियों ने तुर्किये से सेब और मार्बल का आयात बंद किया। पुणे और उदयपुर में तुर्किये उत्पादों की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगी है।
- Written By: मृणाल पाठक
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किये ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया, जिसका अब भारत के व्यापारियों ने करारा जवाब दिया है। अब भारतीय कारोबारियों ने तुर्किये से आने वाले मार्बल और सेब की बिक्री पर रोक लगा दी है। उदयपुर, जो कि एशिया का सबसे बड़ा मार्बल बाजार माना जाता है, वहां के व्यापारियों ने भी बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने तय किया है कि जब तक तुर्किये से मार्बल मंगवाना बंद रखेंगे।
उदयपुर मार्बल प्रोसेसर्स कमेटी के चेयरमैन कपिल सुराणा ने बताया कि यह फैसला सभी व्यापारियों की सहमति से लिया गया है। साथ ही महाराष्ट्र के पुणे में कारोबारियों ने फैसला किया है कि वे अब तुर्किये से आने वाले सेब नहीं बेचेंगे। पुणे की फल मंडी में हर साल तुर्किये से आयात होने वाले सेब का कारोबार करीब 1,000 से 1,200 करोड़ रुपये का होता था, लेकिन अब वहां तुर्किये के सेब मिलना बंद हो गए हैं।