Donald Trump-Zelenskyy Meet: मूर्ख राष्ट्रपति…डोनाल्ड ट्रंप ने उतारी जेलेंस्की की इज्जत, मीटिंग में हुई जबरदस्त गहमा-गहमी
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की अमेरिका के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। द्विपक्षीय वार्ता शुरू होते ही दोनों नेताओं के बीच बहस तेज हो गई...
- Written By: अभिषेक सिंह
नवभारत डेस्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की अमेरिका के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। द्विपक्षीय वार्ता शुरू होते ही दोनों नेताओं के बीच बहस तेज हो गई। ट्रंप ने जेलेंस्की पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह लाखों लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति पर तीसरा विश्व युद्ध भड़काने का आरोप लगाया और कहा कि वह किसी लायक नहीं हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि यूक्रेन अब तक अमेरिकी मदद और हथियारों के बल पर ही युद्ध से बचा हुआ है। व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच मुलाकात के दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि जेलेंस्की ने ट्रंप पर उन्हें बोलने का मौका नहीं देने का आरोप लगा दिया। यूक्रेन को दी गई 350 अरब डॉलर की मदद का जिक्र करते हुए ट्रंप ने जेलेंस्की को ‘बेवकूफ राष्ट्रपति’ तक कह दिया।