ट्रंप का फूटा गुस्सा! फोन पर नेतन्याहू को लगाई फटकार, क्या टूटने वाली है अमेरिका-इजराइल की दोस्ती? देखें VIDEO
Trump Netanyahu Conflict: ट्रंप द्वारा बेंजामिन नेतन्याहू को डांटने की खबर इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। ईरान युद्ध, सीजफायर और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते रणनीतिक तनाव पर सबकी नजरें हैं।
- Written By: अमन मौर्या
US Iran War latest News: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच मतभेद की खबरें सामने आई हैं। एक कथित फोन कॉल के दौरान ट्रंप ने नेतन्याहू को उनकी आक्रामक सैन्य रणनीति के लिए कड़ी फटकार लगाई है और कहा है कि इससे पूरी दुनिया इजराइल से नाराज हो रही है। अमेरिका फिलहाल मध्य पूर्व में तनाव कम करने और युद्ध विराम करने की कोशिश कर रहा है, जबकि इजराइल सैन्य दबाव बनाए रखना चाहता है।
ट्रंप की इस नाराजगी के पीछे मुख्य कारण नेतन्याहू का ईरान के साथ युद्ध विराम में रोड़ा बनना, गलत खुफिया रिपोर्ट देना और अमेरिका में उनकी गिरती लोकप्रियता (विशेषकर अप्रैल 2026 की प्यू रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार) है। हालांकि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और रणनीतिक संबंध बेहद मजबूत हैं, लेकिन इस लीक मैसेज ने वैश्विक राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि क्या आने वाले समय में मध्य पूर्व की नीतियां बदलने वाली हैं।