ट्रेन में TTE की दबंगई: परिवार के सामने यात्री को दी 'चर्बी उतारने' और कल्याण स्टेशन पर उतारने की धमकी, VIDEO

Kalyan Station TTE Dispute: ट्रेन में टिकट और गणपति की रसीद को लेकर हुए विवाद में TTE ने परिवार के सामने यात्री से बदसलूकी की और 'चर्बी उतारने' की धमकी दी। रेलवे कर्मचारियों के व्यवहार पर सवाल उठे।

TTE Misbehaves With Passenger: भारतीय रेलवे में सफर कर रहे एक यात्री के साथ टिकट चेकर की बदसलूकी और दबंगई का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में TTE टिकट और गणपति की पोथी या रसीद को लेकर यात्री से तीखी बहस करता दिखाई दे रहा है। जब यात्री अपनी बात रखने और पैसे देने की बात कहता है, तो TTE उसका पक्ष सुनने के बजाय उसे तुरंत पैसे देने या कल्याण स्टेशन पर उतर जाने को कहता है।

यात्री के उतरने से मना करने पर TTE भड़क जाता है और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसे दो मिनट में चर्बी उतारने और ट्रेन से नीचे उतारने की धमकी देने लगता है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा विवाद यात्री के परिवार के सामने हुआ। इस दौरान यात्री के साथ मौजूद महिला बार-बार बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की गुहार लगाती रही और पास में एक छोटी बच्ची भी सहमी व रोती हुई दिखी। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान और रेलवे कर्मचारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.