Train Seat Dispute Viral Video: भारतीय रेलवे की ट्रेन में रिजर्व सीट को लेकर दो यात्रियों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक, एक यात्री जब अपनी रिजर्व सीट पर पहुंचा, तो वहां पहले से ही दूसरा शख्स चादर ओढ़कर सोया हुआ मिला। सीट के असली मालिक ने उसे उठाकर बर्थ खाली करने को कहा, लेकिन सोए हुए व्यक्ति ने अगले स्टेशन पर उतरने की बात कहते हुए तुरंत उठने से इनकार कर दिया।
सीट मालिक अगले स्टेशन तक इंतजार करने को तैयार नहीं था और तुरंत जगह छोड़ने की मांग करने लगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गई। वीडियो में दोनों को सीट को लेकर तीखी नोकझोंक करते देखा जा सकता है। घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यात्रियों की सुरक्षा, रिजर्व बर्थ पर अवैध कब्जे और सफर के दौरान संयम बरतने को लेकर बहस छिड़ गई है। कई लोग सीट मालिक के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ दोनों के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं।