ट्रिपल शरारतों से भरपूर 'फोर मोर शॉट्स प्लीज 3' का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: 'फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 3' (Four More Shots Please) पिछले काफी समय से चर्चा में थी। इस सीरीज में कीर्ति कुल्हारी, सयानी गुप्ता, मानवी गगरू और बानी जे जैसी अदाकारा अहम भूमिका में दिखाई देंगी। पिछले दो सीजन के परिचित कलाकारों की वापसी की घोषणा करते हुए, प्रोमो में जिम सर्भ और सुशांत सिंह के पात्रों का भी परिचय किया गया है। जबकि जिम शो में एक कलाकार की भूमिका निभा रहा है। सीरीज में कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari), सयानी गुप्ता (Sayani Gupta), मानवी गगरू (Maanvi Gagroo) और बानी जे (Bani J) किरदारों की झलक नजर आएंगी। जोयता पटपटिया द्वारा निर्देशित और देविका भगत द्वारा लिखित फोर मोर शॉट्स प्लीज सीजन 3, 21 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगा। इससे पहले देखें ट्रेलर-
Four More Shots Please! Season 3 - Official Trailer
Updated on
Navbharat Live
navbharatlive.com