तेजस्वी की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले में घुसा तेज रफ्तार ट्रक- देखें VIDEO
अनियंत्रित ट्रक तेजस्वी यादव की गाड़ी के करीब पांच फीट तक नजदीक आ गया था। इस हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही सराय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
- Written By: अर्पित शुक्ला
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और मौजूदा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। शुक्रवार और शनिवार (6-7 जून) की रात 1.30 बजे तेजस्वी यादव के काफिले में एक तेज रफ्तार ट्रक जा घुसा। इस हादसे में तीन सुरक्षाकर्मियों के घायल होने की सूचना है। अनियंत्रित ट्रक तेजस्वी यादव की गाड़ी के लगभग पांच फीट तक नजदीक आ गया था। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस सराय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को अरेस्ट कर लिया है।