Swami Avimukteshwaranand Speech: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने देश में गौ हत्या और हिंदुओं की वर्तमान स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सीधे तौर पर सवाल उठाया कि यदि आज का हिंदू गौ माता की हत्या देखकर भी चुप है, तो उसे आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है कि वह वास्तव में कितना हिंदू बचा है। स्वामी जी ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने कभी भी गौ हत्या के प्रति चुप्पी नहीं साधी थी, तो आज का समाज इसे कैसे सहन कर रहा है? उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गौ रक्षा उनका परम धर्म है और वे धमकियों से डरे बिना इसे बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। वैश्विक अशांति पर बोलते हुए उन्होंने ‘उपभोगवादी संस्कृति’ की आलोचना की और कहा कि यह दुनिया ईश्वर की है, यहाँ किसी को भी निरपराधों के प्राण लेने का अधिकार नहीं है। जो लोग सत्ता या शक्ति के मद में दूसरों को समाप्त करने की सोचते हैं, वे वास्तव में ईश्वर के अपराधी हैं।