बंगाल में गरमाया मदरसा सर्वे मामला, सुवेंदु सरकार ने दिया सर्वेक्षण का आदेश, घेरने की तैयारी में जुटा विपक्ष
Bengal Madrasa Survey Controversy: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के सभी मदरसों के सर्वेक्षण का आदेश देते हुए जिला प्रशासन को 5 जुलाई तक पूरी रिपोर्ट सौंपने का सख्त निर्देश दिया।
- Written By: अक्षय साहू
West Bengal Madrsa Survey Order: पश्चिम बंगाल में सालों के इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी लगातार एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहे हैं जिसकी चर्चा हर कहीं हो रही है। हाल ही में उन्होंने पश्चिम बंगाल में मदरसों के सर्वेक्षण किए जाने का आदेश दिया है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद मदरसों की पूरी जानकारी जुटाकर 5 जुलाई तक सरकार को सौंपे। सरकार यह जानना चाहती है कि राज्य में कितने मदरसे चल रहे हैं? वे कहां स्थित है? उनके पास कितने वैध दस्तावेज है या नहीं? वहां कितने छात्र पढ़ते हैं? अधिकारियों ने कहा कि इस सर्वे से सरकार को यह पता लगाने में भी मदद मिलेगी कि क्या सभी संस्थान मौजूदा नियमों के अनुसार चल रहे हैं और उनके पास जरूरी दस्तावेज है या नहीं। हालांकि इसे लेकर अब राज्य में राजनीति भी शुरू हो गई है।