सुकांत मजूमदार का ममता सरकार पर हमला, सरकार आप की मंत्री भी आप तो आंदोलन किसके खिलाफ
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आंदोलन में शामिल होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार उनकी है, गृहमंत्री वो हैं, यहां तक की उनही के पास स्वास्थ्य मंत्रालय भी है तो वो किसके खिलाफ आंदोलन करने उतरी हैं?
- Written By: शानू शर्मा
पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष ने राज्य की सरकार का पूरजोर विरोध करते हुए पुलिस के कार्यों पर भी सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस घर का नौकर बन चुका है। ममता बनर्जी अपना शो चलाने के लिए किसी को भी कुछ नहीं करने देती हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आंदोलन में शामिल होने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार उनकी है, गृहमंत्री वो हैं, यहां तक की उनही के पास स्वास्थ्य मंत्रालय भी है तो वो किसके खिलाफ आंदोलन करने उतरी हैं? उन्होंनें IMA के हड़ताल का समर्थन करते हुए कहा कि ये आंदलोन रुकने वाला नहीं है। सभी महिला कार्यकर्ता भी आंदोलन करती रहेंगी। उन्होंने कहा कि अगर सिस्टम फेलयिर हुआ है तो उन्हें रिजाइन देना चाहिए। बता दें कि आज पूरे देश में डॉक्टरों का हड़ताल चल रहा है। यह हड़ताल IMA द्वारा ऐलान किया गया था। जिसके बाद आज सभी सरकारी अस्पतालों और नीजि संस्थानों में भी इलाज बंद कर दिया गया है। कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस मामले की जांच CBI के हाथों में सौंप दी है। जिसमें सीबीआई द्वारा कई लोगों से पूछताछ किया गया है। वहीं प्रदर्शन करने और तोड़फोड़ करने के मामले में भी 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।