पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Asha Bhosle: ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पट्टनायक ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को एक भव्य सैंड आर्ट के जरिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।
- Written By: मनोज आर्या
Updated On:
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
Asha Bhosle Tribute: ओडिशा के पुरी समुद्र तट पर प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पट्टनायक ने दिग्गज गायिका आशा भोसले को एक भव्य सैंड आर्ट के जरिए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है। आशा जी के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है, इसी बीच पट्टनायक ने अपनी कला के माध्यम से उनके व्यक्तित्व और संगीत जगत में उनके योगदान को उकेरा है। उन्होंने रेत से आशा जी की आकृति के साथ-साथ 20 फीट लंबी एक वीणा भी बनाई है, जो उनके अमर संगीत का प्रतीक है। सुदर्शन पट्टनायक ने कहा कि भले ही वे शारीरिक रूप से हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन उनकी आवाज और गीत हर भारतीय के हृदय में हमेशा जीवित रहेंगे। वहीं, संगीतकार अनु मलिक ने भी आशा भोसले के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने याद किया कि कैसे 1977 में महज 14 साल की उम्र में आशा जी ने उनके एक मुखड़े पर भरोसा दिखाया था। मलिक ने उन्हें अपनी दूसरी मां बताते हुए कहा कि उनके जैसा महान कलाकार फिर से इस दुनिया में नहीं आएगा। यह क्षति केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के संगीत प्रेमियों के लिए है।

Sudarsan pattnaik sand art tribute to asha bhosle puri beach anu malik reaction
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Apr 12, 2026 | 10:22 PM