Kanpur College Protest: उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित महाराणा प्रताप इंजीनियरिंग कॉलेज में अनुशासन के नाम पर बर्बरता का मामला सामने आया है। बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण कॉलेज देरी से पहुंचे छात्र-छात्राओं को शिक्षकों ने लाठियों और बेल्टों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस हिंसा में 10 से अधिक छात्र घायल हुए हैं, जिनमें चार छात्राएं भी शामिल हैं। छात्रों का आरोप है कि देरी होने पर उनसे ₹300 लेट चार्ज मांगा गया और विरोध करने पर उन पर जानवरों की तरह हमला किया गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में भारी तनाव फैल गया और छात्रों ने ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। हंगामे को देखते हुए पुलिस और पीएसी (PAC) बुलानी पड़ी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए चार शिक्षकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कॉलेज प्रशासन ने दो सहायक प्रोफेसरों, सुभाष चंद्र मौर्य और अनिल कुमार पाठक को निलंबित कर दिया है। इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग शिक्षा व्यवस्था के इस ‘मानसिक पतन’ पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।