बिहार NIT में छात्रा ने की आत्महत्या, घटना के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश, जमकर किया प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा के द्वारा पटना एनआईटी में आत्महत्या किए जाने के बाद हंगामा मचा हुआ है। मृत पल्लवी के दोस्तों का कहना है कि वो पूरे दिन खुश थी, ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों की.. यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
बिहार की राजधानी पटना में आंध्र प्रदेश की रहने वाली छात्रा के द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने का एक मामला सामने आने के बाद कैंपस में तनाव बढ़ गया है। मौत को गले लगाने वाली छात्रा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में कंप्यूटर इलेक्ट्रॉनिक में सेकेंड ईयर की छात्रा थी। यहां के बिहटा कैंपस में हुयी घटना के बारे में पुलिस ने कहा कि छात्रा कल रात अपने छात्रावास में लटकी हुई मिली थी। इस मामले ने छात्रों में काफी आक्रोश दिख रहा है और छात्र पुलिस के घटनास्थल पर देर से पहुंचने पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। पल्लवी के दोस्तों का कहना है कि वो पूरे दिन खुश थी, ऐसे में उसने आत्महत्या क्यों की ये एक बड़ा सवाल बना हुआ है। छात्र कॉलेज प्रशासन के खिलाफ भी लामबंद होकर धरना दे रहे हैं। उनकी मांग है कि इस पूरे मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।