सावन के आखिरी सोमवार में महाकाल मंदिर में हुई विशेष पूजा, भक्तों का लगा तांता
सावन के आखिरी सोमवार के दिन उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में विशेष भस्मारती और जलाभिषेक का आयोजन किया गया है। आज मंदिर में लाखों की हजारों की तादात में भक्त उपस्थित रहे।
- Written By: अपूर्वा नायक
Special Bhasama Arti In Ujjain : आज पूरे देश में सावन का आखिरी सोमवार भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। सावन के आखिरी सोमवार के दिन देश से सबसे प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर, उज्जैन में विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त जलाभिषेक और आरती अनुष्ठान के लिए महाकाल मंदिर में एकत्र हुए हैं। सावन के इस आखिरी सोमवार के दिन मंदिर में कुछ विशेष अनुष्ठान भी किया गया है। आपको बता दें कि उज्जैन में स्थित ये मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं। साथ ही ये ज्योतिर्लिंग बाकी सभी ज्योतिर्लिंगों में से काफी अलग है। ये देश का एकलौता दक्षिणमुखी ज्योतिर्लिंग है। सावन के महीने में देश के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए काफी विशेष माना जाता है।