Om Birla On Gyanesh Kumar: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए राष्ट्रपति से मुलाकात कर चुका है।
इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया है कि यदि पद से हटाने का नया प्रस्ताव लाया जाता है, तो सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश को हटाने की तरह ही निर्धारित संसदीय नियमों और प्रक्रिया के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, केवल प्रस्ताव आना या राजनीतिक विरोध होना ही पद से हटाने के बराबर नहीं होता है, इसके लिए संविधान के तहत तय विशेष बहुमत और कानूनी आधार का होना अनिवार्य है।