यूपी में शुरु हुआ पोस्टर वॉर, सरकारी स्कूलों को लेकर मचा बवाल
उत्तर प्रदेश में प्राथमिक विद्यालयों को दूसरे स्कूलों के साथ विलय का फैसला लिया गया है। जिसके बाद से ही लगातार सभी विपक्षी दल सरकार का विरोध करते हुए नजर आ रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से सियासी हलचल तेज हो गई हैं। समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरु कर दी है। जिसके अंतर्गत सपा के कार्यकर्ताओं ने बंद करो पाठशाला खोलो मधुशाला शीर्षक के साथ जगह जगह पर पोस्टर लगाए हैं। दरअसल यूपी में प्राथमिक विद्यालयों को दूसरे स्कूलों के साथ मर्ज किए जा रहे हैं। जिसके बाद से विपक्षी दल लगातार यूपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में अमेठी के सपा के कार्यकर्ता जय सिंह प्रताप यादव ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पोस्टर लगाए हैं। उन्होंने इस पोस्टर में लिखा है कि ये कैसा रामराज्य? आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से बसपा, कांग्रेस, सपा और कई विपक्षी दलों ने सरकार के इस फैसले का पुरजोर विरोध किया है।