सपा विधायक ने सफाईकर्मियों की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, झाड़ू लेकर पहुंचे विधानसभा
समाजवादी पार्टी के विधायक ने चैलेंज किया कि अगर कोई सत्ता पक्ष का नेता उनके द्वारा की जा रही मांग को खारिज करता है, तो वह सामने आकर अपनी बात रखें।
- Written By: विजय कुमार तिवारी
सफाई कर्मियों के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर तथा उनके साथ किए गए व्यवहार को लेकर समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने विधानसभा में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। वह झाड़ू और अंबेडकर की तस्वीर लेकर सदन में पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी और कहा कि प्रयागराज में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मियों के साथ स्वच्छता का अभियान चलाया और उनके साथ भोजन भी किया है। अगर वह सफाई कर्मियों के इतने ही हितैसी हैं तो वह उनकी संविदा खत्म कर सकते हैं और उनको सरकारी खाली पदों पर सफाई करने वाले कर्मचारी के रूप में भर्ती करके उनको बेहतर आजीविका प्रदान कर सकते हैं। सरकार को इस दिशा में सोचना चाहिए, क्योंकि ये ऐसे लोग हैं जो हमारे दिन प्रतिदिन के कार्यों में फैलने वाली गंदगी को साफ करते हैं। समाजवादी पार्टी के विधायक ने चैलेंज किया कि अगर कोई सत्ता पक्ष का नेता उनके द्वारा की जा रही मांग को खारिज करता है, तो वह सामने आकर अपनी बात रखें।