सोनभद्र के शॉपिंग मॉल में ‘रणचंडी’ बनी पत्नी: पति को गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथ पकड़ा, फिर जो हुआ…
Wife Catches Husband with Girlfriend: सोनभद्र के सिटी कार्ट मॉल में एक महिला ने अपने पति को उसकी प्रेमिका के साथ शॉपिंग करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हुई।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
Sonbhadra Mall Fight: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक शॉपिंग मॉल उस समय जंग का मैदान बन गया जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी कथित गर्लफ्रेंड के साथ देख लिया। इसके बाद मॉल के अंदर ही दोनों महिलाओं के बीच जमकर लात-घूंसे चले, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक वैवाहिक विवाद ने सार्वजनिक स्थान पर भारी हंगामे का रूप ले लिया। घटना सोनभद्र के सिविल लाइंस रोड स्थित सिटी कार्ट शॉपिंग मॉल की है। जानकारी के अनुसार, करीब दो दिन पहले एक महिला अचानक मॉल पहुंची, जहां उसने देखा कि उसका पति अपनी कथित गर्लफ्रेंड के साथ शॉपिंग करने में मगन था। अपने जीवनसाथी को किसी और महिला के साथ रंगे हाथों पकड़ते ही पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया।
रंगे हाथ पकड़े गए ‘पतिदेव’, फिर मचा कोहराम
मॉल के अंदर जब यह हिंसक ड्रामा शुरू हुआ, तो वहां मौजूद अन्य ग्राहकों में अफरा-तफरी मच गई। अचानक शुरू हुई मारपीट को देखकर लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। इस पूरे हंगामे के बीच सबसे दिलचस्प मोड़ तब आया जब विवाद की जड़ यानी ‘पतिदेव’ ने अपनी पत्नी का सामना करने के बजाय मौके का फायदा उठाया। जब पत्नी और गर्लफ्रेंड आपस में गुत्थमगुत्था हो रही थीं, तब पति वहां से ‘पतली गली’ पकड़कर चुपचाप फरार हो गया।