इंदौर से जबलपुर जा रही ट्रेन पटरी से उतरी, स्पीड धीमी होने से बाल-बाल बचे यात्री
इंदौर से जबलपुर जा रही सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए, लेकिन ट्रेन की स्पीड कम होने के कारण इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुयी। फिर भी हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं...
- Written By: विजय कुमार तिवारी
मध्य प्रदेश में आज एक ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। जबलपुर में शनिवार की सुबह रेल हादसा होने के बाद काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान सोमनाथ एक्सप्रेस के दो डिब्बे पटरी से उतर गए थे। ये हादसा जबलपुर स्टेशन से करीब 200 मीटर पहले हुआ, जब ट्रेन की गति काफी कम थी। ट्रैक बदलते समय स्पीड कम होने से बड़ी दुर्घटना होने से टल गयी। फ़िलहाल इस दुर्घटना में किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुयी है। इसके बावजूद घटना की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं।