21 साल पुराने सपा पार्टी के दफ्तर पर गरजा बुलडोजर, सीतापुर प्रशासन ने सुबह ही कार्रवाई को दिया अंजाम- VIDEO
UP Bulldozer Action Sitapur: सीतापुर में सपा को बड़ा झटका लगा है। नजूल भूमि पर बने 21 साल पुराने समाजवादी पार्टी कार्यालय को जिला प्रशासन ने 4 बुलडोजरों से जमींदोज कर दिया।
- Written By: अमन मौर्या
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जनपद में सोमवार 22 जून की तड़के सुबह जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर बुलडोजर चला दिया। प्रशासन ने चार बुलडोजरों की मदद से लगभग 2500 वर्ग फीट क्षेत्र में बने इस 21 वर्ष पुराने भवन को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। जिला प्रशासन का दावा है कि यह कार्यालय सरकारी नजूल भूमि पर अवैध रूप से संचालित हो रहा था, जिसका पट्टा अनियमितताओं के चलते वर्ष 2005 में ही निरस्त कर दिया गया था। प्रशासन ने 15 दिन पहले नोटिस जारी कर रविवार तक का समय दिया था।
कार्रवाई सुबह 10 बजे होनी थी, लेकिन अधिकारी सुबह 5 बजे ही मौके पर पहुंच गए और महज दो घंटे में भवन को मलबे के ढेर में बदल दिया। इस कार्रवाई से यूपी के सियासी गलियारों में हलचल मच गई है, वहीं सपा जिला अध्यक्ष छत्रपाल सिंह यादव ने बताया कि कार्यालय पहले ही खाली कर दिया गया था।